Logo

AgriPress

Dedicated to Farmers

© 2026 AgriPress. All rights reserved.

Made with ❤️ by Abhishek Kumar

खेती-बाड़ी

भागलपुर में किसान कल्याण संवाद सह युवा किसान सम्मान समारोह: खेती की चुनौतियों और नवाचारों पर हुई चर्चा

AgriPress Staff AgriPress Staff
Updated 26 July, 2025 6:06 PM IST
भागलपुर में किसान कल्याण संवाद सह युवा किसान सम्मान समारोह: खेती की चुनौतियों और नवाचारों पर हुई चर्चा

भागलपुर जिले में आज किसान कल्याण संवाद सह युवा किसान सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों के साथ सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं, अनुभवों व सुझावों को गंभीरता से सुना।


संवाद में श्री सिन्हा ने खेती की वर्तमान स्थिति, सरकारी योजनाओं की पहुंच, बीज-उर्वरक की उपलब्धता, मिट्टी परीक्षण, और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव जैसे मुद्दों पर किसानों से चर्चा की। उन्होंने मोबाइल ऐप, ई-नाम पोर्टल, और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के उपयोग के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही, युवा किसानों को कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनाने और स्टार्टअप योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।


कार्यक्रम में कई प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। पीरपैंती के नवल कुमार सिंह ने लाह की खेती, नाथनगर की रंजना कुमारी ने बकरीपालन और मशरूम उत्पादन, गुजेश गुंजन ने स्ट्रॉबेरी की खेती, शीला कुमारी ने मशरूम उत्पादन, और नवगछिया के उमेश मंडल ने पपीता की खेती में अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं।


Sponsored Content

उप मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके सुझावों के आधार पर योजनाओं में सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा, किसान हमारी प्राथमिकता हैं, और उनकी समृद्धि से ही राज्य का विकास संभव है।


कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, किसान संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस आयोजन ने कृषि संवाद को नई दिशा दी और किसानों के आत्मविश्वास को मजबूत किया।

Sponsored Content
Ad
PopUp Ad