Logo

AgriPress

Dedicated to Farmers

© 2026 AgriPress. All rights reserved.

Made with ❤️ by Abhishek Kumar

कृषि समाचार

बीएयू सबौर का अष्टम दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल बोले- निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा विश्वविद्यालय

Raushan Kumar Raushan Kumar
Updated 22 August, 2025 9:26 PM IST
बीएयू सबौर का अष्टम दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल बोले- निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा विश्वविद्यालय

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में शनिवार को अष्टम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्य्पाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहमद खां एवं विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के माननीय मंत्री श्रवण कुमार उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान, जलअर्पण और कुलगीत के साथ हुई। कुलसचिव डॉ मिजानुल हक़ ने दीक्षांत समारोह को शुरु करने का अनुरोध कुलपति डॉ डी. आर. सिंह से किया। राज्यपाल द्वारा दीक्षोपदेश दिया गया। कुल 797 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गयी जिसमें स्नातक के 633 स्नात्तकोत्तर 134 और पीएचडी के 30 छात्रों को उपाधि प्रदान की गयी।


इस अवसर पर राज्यपाल ने दीक्षांत प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और करुणा के महत्व को बताया। उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि और किसानों के लिए किये गए अभूतपूर्व कार्यों की सराहना


मंत्री ग्रामीण विकास ने बीएयू द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना की। कुलपति डॉ डी. आर सिंह ने कृषि शिक्षा सहित शोध और कृषि प्रसार के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों से सभा को अवगत कराया। इस समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह और राज्य्पाल के सचिव रोबर्ट चोंगथु भी शामिल रहे।


इन्हें मिला गोल्ड मैडल, कुल 08 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।

अनामिका भगत, अंशु पटेल, प्राची कुमारी, कुणाल गौतम, अवंतिका आनन्द, सलोनी कुमारी, डॉ. मनीष राज, डॉ. अवनीश कुमार


श्रेष्ठ थीसिस पुरुस्कार

Sponsored Content

डॉ शिवम कुमार व डॉ अवनीश कुमार


श्रेष्ठ शिक्षक और वैज्ञानिक सम्मान विश्वविद्यालय श्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान डॉ मीरा कुमारी और डॉ आनंद कुमार को प्रदान किया गया। श्रेष्ठ वैज्ञानिक पुरुस्कार डॉ वशीम सिद्दकी को प्रदान किया गया।



उत्कृष्ट कार्यों के लिए इन्हें भी किया गया सम्मानित श्रेष्ठ कलाकार का पुरुस्कार राम ललित दास को प्रदान किया गया। कृषि प्रसार में ICT के उत्कृष्ट कार्यों के लिए मीडिया सेंटर प्रभारी डॉ राजेश कुमार सहित मीडिया सेंटर के सभी कर्मियों ब्रजेश तिवारी, मनीष कुमार, संदीप तिवारी और अन्नू को प्रदान किया गया। हाल ही में मुंबई में आयोजित वेव अवार्ड के विजेता विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो प्रभारी श्री ईश्वर चंद्र और केवीके बाढ़ से संचालित सामुदायिक रेडियो स्टेशन के प्रभारी श्रीमती संगीता कुमारी को माननीय राजयपाल ने सम्मानित किया।


सिंदूर पार्क का किया गया उद्घाटन

माननीय राज्यपाल ने आज विश्वविद्यालय परिसर में सिंदूर का पौधा लगाकर सिंदूर पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित माननीय उप मुख्यमंत्री और माननीय मंत्री ने भी सिंदूर का पौधा लगाया।ए.आई. (AI) लैब का हुआ उद्घाटन बिहार राज्य्पाल द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में सीडैक के सहयोग से CAIR AI लैब की स्थापना की गयी। यह लैब कृषि क्षेत्र में AI के प्रयोग से किसानों तक कृषि सूचना को सहजता से पहुचायेगा।

Sponsored Content
Ad
PopUp Ad